Home » Blog » प्रियंका चोपड़ा से लंदन में मुलाकात के बाद यादें हुईं ताजा

प्रियंका चोपड़ा से लंदन में मुलाकात के बाद यादें हुईं ताजा

Bharat pandey

Email

priyanka-chopda.jpg

भरत पांडेय

London – बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती कई सेलेब्स के साथ काफी अच्छी है। प्रियंका चोपड़ा कई अभिनेत्रियों के साथ भी खास रिश्ता और बॉन्ड शेयर करती हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम लारा दत्ता का भी है। अभिनेत्री लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं। इनकी दोस्ती को सालों बीत गए हैं,लेकिन बॉन्डिंग जस की तस है। हाल ही में इसकी एक बानगी भी देखने को मिली है।
प्रियंका चोपड़ा अपने काम में कितनी भी व्यस्त रहें, लेकिन वो अपने दोस्तों और फैंस के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए सभी से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की लंदन में अपनी पुरानी दोस्त लारा दत्ता और उनकी बेटी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात से प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लारा और उनकी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की है।

About Bharat pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*