Home » Blog » शिकागो में स्थापित होगा वैदिक विश्वविद्यालय

शिकागो में स्थापित होगा वैदिक विश्वविद्यालय

Bharat pandey

Email

usa.jpg

भरत पांडेय

वाशिंगटन – अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय वैदिक कल्याण विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस विश्वविद्यालय में सनातन धर्म और हिंदू दर्शन से संबंधित विभिन्न कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस आशय की घोषणा यहां भारतीय अमेरिकी समुदाय ने की है। भारतीय समुदाय की नेता संतोष कुमार ने बताया कि शिकागो में इस विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य सनातन धर्म के आदर्श और मूल्यों की शिक्षा देना, उनका संरक्षण करना और प्रचार-प्रसार कर आगे बढ़ाना है।
यह विश्वविद्यालय 38 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसमें कई तरह के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वैदिक विषयों पर बैचलर, मास्टर और पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएंगी। इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए प्रारंभिक सहायता उनके पति स्वर्गीय प्रमोद कुमार के ट्रस्ट फंड और उनके परिवार की तरफ से की जाएगी। भारतीय समुदाय के अन्य नेता विजय जी प्रभाकर ने घोषणा की कि वैदिक विश्वविद्यालय में डैनी डेविस इंटरफैथ चेयर की स्थापना के लिए एक लाख डालर दिए जाएंगे। यह इंटरफैथ चेयर सांसद डैनी डेविस की याद में स्थापित की जाएगी। इसका उद्देश्य हिंदू दर्शन और धार्मिक सहिष्णुता के संबंध में शिक्षा देना है।
गौरतलब हैं कि एक सितम्बर1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा के उद्घाटन भाषण में स्‍वामी विवेकानंद ने भारत को अध्‍यात्मिक तौर श्रेष्‍ठ घोषित किया था। उस वक्‍त भारत एक अधीन राष्‍ट्र था। उन्‍होंने इस कार्यक्रम में अपने भाषण से यहां आए सात हजार लोगों का मन को मोह लिया था। एक बार फ‍िर शिकागो सुर्खियों में है।

About Bharat pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*